आगरालीक्स.. यूपी के राज्यपाल राम नाईक की विदाई हो गई है, आनंदी बेन पटेल को यूपी का गर्वनर बनाया गया है। वे आंबेडकर विवि की कुलाधिपति होंगी, यहां के कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित का दिसंबर में तीन साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है।
मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को यूपी का राज्यपाल बनाया गया है। अभी राम नाईक यूपी के राज्यपाल हैं।
13 दिसंबर को 45 वें कुलपति बने डॉ अरविंद दीक्षित
राज्यपाल ही विवि के कुलाधिपति होते हैं, कुलपति की नियुक्ति भी राज्यपाल द्वारा की जाती है। ऐसे में 13 दिसंबर 2016 को डॉ अरविंद दीक्षित डॉ भीमराव आंबेडकर विवि के 45 वें कुलपति बने थे, उसी दिन रात को चार्ज ले लिया था। उन्हें दिसंबर में तीन साल पूरे हो जाएंगे।