आगरालीक्स ….आगरा में 11 वीं की छात्रा की मां की हत्या करने वाला ब्वायफ्रेंड निकला शातिर, रिमांड पर पुलिस को करता रहा गुमराह। बोला मेरी हाई स्पीड बाइक खराब नहीं होनी चाहिए, बाइक में जान बसती है।

आगरा के भावना एरोमा निवासी कारोबारी उदित बजाज की पत्नी अंजलि बजाज की सात जून को वनखंडी मंदिर ककरैठा में हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में कारोबारी की 11 वीं कक्षा में पढ़ रही बेटी के ब्वायफ्रेंड दयालबाग निवासी प्रखर गुप्ता और उसके साथी शीलू को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने अंजलि बजाज का मोबाइल और हत्या के समय प्रखर और शीलू द्वारा पहने गए कपड़ों को बरामद सहित सुबूत जुटाने के लिए 34 घंटे के रिमांड पर लिया है।
घुमाता रहा प्रखर, नहीं मिला मोबाइल
पुलिस ने शनिवार सुबह प्रखर गुप्ता और शीलू को रिमांड पर लिया, पुलिस को प्रखर घुमाता रहा लेकिन अंजलि का मोबाइल नहीं मिला है। जिस होटल में प्रखर और शीलू ठहरे थे वहां भी पुलिस उसे लेकर गई लेकिन मोबाइल नहीं मिला है।
बोला मेरी बाइक खराब न हो जाए
शातिर प्रखर पुलिस से बोला कि मेरी हाई स्पीड बाइक थाने में खड़ी खड़ी खराब न हो जाए, बाइक में मेरी जान बचती है। पुलिस भी उसकी बात सुनकर सन्न रह गई। प्रखर किसी भी तरह से बचने की जुगत में लगा हुआ है।