नईदिल्लीलीक्स…. आईआईटी सहित प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई एडवांस 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। वीसी रेड्डी ने किया टॉप। आगरा सहित देश भर से अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

आईआईटी गुवाहटी द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2023 आयोजित कराई गई थी, रविवार सुबह जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। हैदराबाद जोन के वाविलाला चिडविलास रेड्डी की पहली रैंक आई है, वे हैदराबाद जोन के हैं।