आगरालीक्स…आगरा के श्री मनकामेश्वर नाथ का वार्षिक भंडारा कल. बाबा की प्रसादी पाएंगे हजारों लोग
आगरा के श्री मनकामेश्वर नाथ जी महाराज का वार्षिक भंडारा कल 16 नवंबर को सोमवार को होने जा रहा है. बाबा का भंडारा दोपहर 12 बजे से सायंकाल सात बजे तक परिक्रमा मार्ग दरेसी नंबर 1 पर आयेाजित होगा. इसमें हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है.
मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी जी ने कहा कि यह भंडारा महंत उद्धवपुरी महाराज की प्रेरणा से शुरू किया गया था. इस वार्षिक भंडारे के तीन प्रयोजन हैं. सबसे पहले बाबा का दर्शन, उसके बाद परोसन सेवा और फिर बाबा की प्रसादी का सौभाग्य. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित इस भंडारे का प्रसाद पाने के लिए आमंत्रित किया है.