आगरालीक्स… आगरा से निकलते ही एपी एक्सप्रेस के दो कोच से आग की लपटें उठने लगी, ट्रेन में आगरा से भी यात्री बैठे थे, ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेन के B -6 और B-7 कोच आग की लपटों से घिर गया, जान बचाने के लिए लोग ट्रेन से कूद गए, दमकल की गाडियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए।
सोमवार को दिल्ली से हैदराबाद विशाखापटटनम जाने के लिए आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस निकली, दोपहर में ट्रेन आगरा से होते हुए ग्वालियर के लिए रवाना हुई, आगरा से भी ट्रेन में यात्री बैठे।
ग्वालियर में बिरला पुल के पास अचानक आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस की चार बोगियों में आग लग गई, धुआं निकलने के साथ आग की लपटें तेज होती गईं। आग B -6 और B-7 कोच में लगने के बाद दूसरे कोच तक पहुंच गई।
जान बचाने के लिए भागे यात्री, दमकल की गाडी पहुंची
आग लगते ही ट्रेन को रोक दिया गया, ट्रेन में सवार यात्री जान बचाने के लिए बाहर भागे, ट्रेन के कोच में कुछ अधिकारी भी बैठे थे, ट्रेन से कूद कर यात्रियों ने जांच बचाई। वहीं, ट्रेन के कोच में आग की सूचना से खलबली मच गई, दमकल की 15 गाडियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए। आग और कोच में ना पहुंचे, इसके लिए दोनों कोच ट्रेन से अलग कर दिए गए। ट्रेन मे आग लगने पर लोगों की भीड लग गई।
कोच के साथ यात्रियों का सामान जलकर स्वाह
आंध्र प्रदेश के दो कोच में लगी आग से ट्रेन से यात्री जान बचाने के लिए कूद गए लेकिन उनका सामान कोच में ही रह गया। सामान जलकर स्वाह हो गया, बमुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
वीडियो के लिए क्लिक करें
Helpline for passenger
Agra helpline 0562 2460048 0562 2460049
Mathura HELP LINE 0565 2402008 0565 2402009
Dolpur helpline 05642 224724 O5642 224726