Sunday , 17 May 2026
Home agraleaks Appeal to celebrate Diwali by wearing a mask
agraleaksHealthटॉप न्यूज़

Appeal to celebrate Diwali by wearing a mask

172

आगरालीक्स…आगरा में मास्क पहनकर मनाएं दिवाली. स्वास्थ्य विभाग ने कहा—कोविड और सांस संबंधी रोगों से बचने के लिए लगाएं मास्क…

शासन ने दीपावली पर भले ही अपने जिले में हरित पटाखे से आतिशबाजी करने की अनुमति दे दी है लेकिन वायु की गुणवत्ता को देखते हुए मास्क जरूर लगाइए। इससे जहां कोविड-19 के संक्रमण से बचे रहेंगे वहीं सांस संबंधी रोग से भी परेशान नहीं होंगे। दिवाली के त्योहार पर मास्क का उपयोग करके खुशियों वाली दिवाली मनाएं।

सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के वक्ष एवं क्षय रोग विभाग के विभाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि दशहरा के बाद से ही हवा में नमी आ जाती है और हवा गर्मी की तुलना में अधिक प्रदूषित होने लगती है। ओपीडी में बीते कुछ दिनों से 5 से 15 प्रतिशत तक श्वांस रोगी बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि मास्क पहनना लोगों ने बंद कर दिया है, इस कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में श्वांस, सीओपीडी, अस्थमा सहित जिन मरीजों को कोरोना का संक्रमण हुआ था ऐसे मरीज ट्रिपल लेयर मास्क पहनें। मास्क आपको धूल, धुवां और कोविड संक्रमण से बचाएगा।

डॉ. संतोष ने बताया कि इस वक्त शहर में कंस्ट्रक्शन के कारण धूल उड़ रही है, बाजारों में भी अचानक आवागमन बढ़ा है, वाहनों की गतिविधि बढ़ने से वातावरण में प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जिनके घरों में श्वांस रोगी हैं,वे एक दिन में ही सफाई न करें। धीरे-धीरे करके घर की सफाई करें। उन्होंने कहा कि सफाई करते वक्त ट्रिपल लेयर मास्क पहनें।

ग्रीन पटाखे ही चलाएं
डॉ. संतोष ने कहा कि इस वक्त जो मरीज इन्हेलर लेते हैं, वे डॉक्टर से पूछकर अपनी डोज बढ़ा लें। जो मरीज दवाएं खाते हैं वे अपनी दवाओं को समय से लें। इससे प्रदूषण का श्वांस व फेंफड़ों संबधी रोगियों पर कम प्रभाव पड़ेगा। डॉ. संतोष ने कहा कि दिवाली के अवसर पर ग्रीन पटाखे ही चलाएं और मास्क पहनकर रखें।

क्या करें
1— ट्रिपल लेयर मास्क लगाकर ही बाहर निकलें
2- आवश्यक हो तभी बाहर निकलें
3-इनहेलर साथ लेकर बाहर निकलें
4-बंद कमरे में ज्यादा देर नहीं रहें
5-प्राणायाम, डीप ब्रीदिंग अभ्यास करें
6-खाने में मसाले का उपयोग कम करें
7-समस्या होने पर स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें

इन लक्षणों पर लें परामर्श
1—सांस तेज या सांस लेने में दिक्कत होने पर
2—घबराहट या खांसी आधिक आने पर
3—सीने में दर्द या थकान महसूस होने पर
4—स्किन, होंठ या नाखूनों पर नीले रंग होने पर

25 जिलों में बिकेंगे हरित पटाखे
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस वर्ष जनवरी से सितंबर तक कई जिलों के वायु गुणवत्ता पर निगरानी की। इसमें पता चला कि लखनऊ, कानपुर, आगरा, सोनभद्र, गाज़ियाबाद, हापुड़, वाराणसी, नोएडा, फिरोजाबाद, झांसी, बुलंदशहर, प्रयागराज, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, रायबरेली, मथुरा, सहारनपुर, गोरखपुर, उन्नाव, ग्रेटर नोएडा, मुजफ्फरनगर, बागपत, अलीगढ़ और अयोध्या की वायु गुणवत्ता माडरेट है। शासन ने दीपावली के दिन इन शहरों में मात्र दो घंटे आतिशबाजी करने के लिए हरित पटाखे की अनुमति दी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Agra Live News: Import curbs on silver bar, 2800 thousand ton Silver import in Agra & Mathura

नईदिल्लीलीक्स चांदी के आयात पर सख्ती, उच्च शुद्धता वाली सिल्वर बार सहित...

agraleaks

Agra Live News: Registration of swimming pool mandatory in Agra, Last date 20th May

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में होटल, क्लब, रेस्टोरेंट में जिम और स्विमिंग...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: DM reviewed road safety and road accident incidents in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अप्रैल माह के कितने चालान हुए, इसका आंकड़ा देखकर चौंक...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: GRP Caught Man with Rs. 40 lakhs fake 500 Notes, Racket busted…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट पर 40 लाख के नकली नोट के साथ पकड़ा युवक....

error: Content is protected !!