आगरालीक्स…(31 October 2021 Agra News) विवि को अभी तक कॉलेजों से मुख्य परीक्षा का शुल्क नहीं मिला है. कॉलेजों को नोटिस दिया लेकिन फीस नहीं मिली. अब विवि ऐसे कॉलेजों के खिलाफ लेगा ये एक्शन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए नोटिस दिया है। अब फीस नहीं देने पर विवि कॉलेजों की संबद्धता को निरस्त करने तक की कार्रवाई देने की चेतावनी दी है। विवि को अभी तक मुख्य परीक्षा की शुल्क नहीं मिली है। इसके कारण से विवि की मुख्य परीक्षा 2020-21 में शामिल हुए हजारों छात्रों को अभी तक परिणाम नहीं मिला है। विवि पिछले कई महीनों से कॉलेजों को नोटिस दे रहा है, लेकिन विवि को फीस नहीं मिल रही है। विवि ने एक बार फिर से कॉलेजों को नोटिस दिया है।
विवि परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव की ओर से कॉलेजों को जारी नोटिस में कहा गया है कि महाविद्यालयों द्वारा अपने यहां प्रवेशित छात्रों के परीक्षा शुल्क का चालान निकाल कर जमा नहीं किये गये है। या फिर चालान नहीं निकाले गये है। इसके कारण से ऐसे महाविद्यालयों का परीक्षाफल घोषित करना संभव नहीं हो पा रहा है। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार कॉलेजों को आदेश दिए गए है कि तत्काल बकाया परीक्षा शुल्क जमा करदें। तीन नवंबर तक परीक्षा शुल्क जमा ना करने की स्थिति में कॉलेजों की संबद्धता निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।