नईदिल्लीलीक्स… आईफोन एप्पल का मुंबई के बाद दिल्ली में भी स्टोर खुला। सीईओ टिम कुक ने किया उद्घाटन। एप्पल के स्टोर पर प्रशंसको की लगी भीड़। देखें फोटो..
साकेत के सलेक्ट सिटी वॉक मॉल में स्टोर

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने दिल्ली में साकेत स्थित सलेक्ट सिटी वॉक शॉपिंग मॉल में स्थित स्टोर का उद्घाटन किया। मॉल में बड़ी संख्या में प्रशंसक भी मौजूद रहे।
ग्राहकों के साथ की मुलाकात

इस मौक़े पर टिम कुक ने एप्पल के कई ग्राहकों से मुलाक़ात और बात की।

मुंबई में भी खुल चुका है एप्पल का स्टोर
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 18 अप्रैल को टिम कुक ने मुंबई में भारत के पहले स्टोर का उद्घाटन किया था।
पीएम से भी की थी मुलाकात
इससे पूर्व बुधवार को टिम कुक ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात की थी।