आगरालीक्स… भाजपा अब डबल नहीं ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की कोशिश में जुटी। निकाय चुनाव में भाजपा जल्द ही घर-घर दस्तक देगी।
निकाय चुनाव पर शीर्ष नेतृत्व गंभीर

नगरीय निकाय चुनाव को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए पार्टी शीघ्र ही घर-घर संपर्क अभियान शुरू करेगी।
मतदाताओँ को बताएंगे भाजपा औरों से बेहतर
अभियान के जरिये पार्टी मतदाताओं तक पहुंच कर उन्हें बताएगी कि भाजपा ने औरों से बेहतर करके दिखाया है और हम ही ऐसा कर सकते हैं। जनता की अपेक्षाएं और आवश्यकताएं भाजपा ही पूरी कर सकती है।
बूथवार निकलेंगी संपर्क टोलियां
घर-घर संपर्क अभियान के लिए भाजपा की बूथवार टोलियां निकलेंगी। पार्टी ने हर बूथ के हिसाब से संपर्क टोलियां बनाई हैं। टोली में बूथ समिति के सदस्यों के अलावा क्षेत्र के प्रभावी व्यक्ति भी शामिल किये जाएंगे।
मोदी-योगी व निकाय के विकास कार्य बताएंगे
यह संपर्क टोली पार्टी का पत्रक लेकर लोगों के घरों तक पहुंचेगी और उन्हें मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएगी। नगर विकास के क्षेत्र में किये गए कार्यों को भी गिनाएगी।
ट्रिपल इंजन की सरकार से फायदे का संदेश
पार्टी का फोकस लोगों को यह संदेश देने पर होगा कि ट्रिपल इंजन की सरकार निकायों में ज्यादा प्रभावी साबित होगी। पार्टी की योजना है कि संपर्क टोली के सदस्य भाजपा की केसरिया टोपी और पटका पहन कर घरों में दस्तक दे ताकि मतदाताओं पर इसका अलग प्रभाव पड़े।
बूथ सशक्तीकरण अभियान भी मददगार होगा
गौरतलब है कि निकाय चुनाव के दृष्टिगत पार्टी ने बूथ सशक्तीकरण अभियान चलाया था जो घर-घर संपर्क अभियान में भी मददगार साबित होगा