आगरालीक्स ..आगरा में शादी समारोह के चलते फतेहाबाद रोड पर ताज व्यू चौराहे से टीडीआई मॉल तक भीषण जाम लगा हुआ है, जाम में दर्जनों कार फंसी हुई है, कार रेंग रेंग कर चल रही हैं।
आगरा के फतेहाबाद रोड पर तमाम होटल और मैरिज होम में शादी समारोह के चलते रविवार शाम को वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लगते गए। रात आठ बजे के बाद फतेहाबाद रोड पर जाम लगने लगा, रात नौ बजे होटल ताज व्यू से टीडीआई मॉल पर कारों से जाम लग गया, रोड पर कारों की लंबी लाइन लग गई, जाम के कारण वाहन रेंग रेंग कर चले। देर रात तक जाम लगा रहा।

वीकेंड पर लगने लगा है जाम
वीकेंड पर फतेहाबाद रोड पर जाम लगने लगा है, यहां होटलों के साथ ही रूफ टॉप रेस्टोरेंट हैं, इनमें शाम होते ही भीड उमडने लगती है, इससे शाम होते ही फतेहाबाद रोड पर जाम लगने लग जाता है, रोड पर ही गाडी पार्क करने से जाम में वाहन फंस रहे हैं।