आगरालीक्स…(27 September 2021 Agra News) आगरा आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अश्विनी शिरोमणि. सौरभ सक्सैना और अनाघा शर्मा को भी मिली अहम जिम्मेदारी
स्वर्ण जयंती वर्ष पर निर्विरोध से संपन्न हुए चुनाव
आगरा आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन के नये सत्र के चुनाव वास्तुकार किरन गुप्ता की देखरेख में निर्विरोध रूप से संपन्न हुए. एसोसिएशन के स्वर्ण जंयती वर्ष पर सर्व सम्मति से अध्यक्ष आर्किटेक्ट अश्विनी शिरेामण को चुना गया. इसके अलावा सचिव आर्किटेक्ट सौरभ सक्सैना, कोषाध्यक्ष अनाघा शर्मा, उपसचिव देविना अग्रवाल को चुना गया. इसके अलावा कार्यकारिणी के सदस्यों में ललित द्विवेदी, पुष्पेंद्र सिंह, संगीता अग्रवाल एवं गौरव शर्मा को चुना गया. इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष शशि शिरोमणि व सचिव चन्द्रशेखर गुप्त भी मौजूद रहे.