आगरालीक्स…(27 September 2021 Agra News) आगरा में इको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा तो इससे पर्यटकों को भी फायदा मिलेगा और कारोबारियों को भी. विश्व पर्यटन दिवस पर रोटरी क्लब आफ आगरा ने…
रोटरी क्लब ने आयोजित किया इको ट्रेल
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सोमवार को रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा के तत्वाधान मे ताजमहल के पार्श्व मे सुबह 7 बजे एक इको ट्रेल का आयोजन किया गया. इसमें रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा के मेंबर्स पहले शिल्पग्राम से दशहरा घाट तक साइकिल यात्रा करते हुए पहुंचे. उसके पश्चात सभी मेंबर्स ने ताज नेचर वाक में भ्रमण किया. इको ट्रेल का उद्देश्य विश्व पर्यटन दिवस पर इको टूरिज्म को बढ़ावा देना एवं प्रोत्साहित करना था.

इको टूर्स का किया जाए प्रचार
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रो. आशीष अग्रवाल ने कहा कि आगरा में ताजमहल के अलावा सैलानियों के लिए आगरा बीट्स जैसी संस्थाओं द्वारा इको टूर्स का आयोजन किया जाता है जिसका यदि प्रचार प्रसार अच्छे से किया जाये तो पर्यटक आगरा में एक दिन से अधिक रह सकते हैं. ऐसा होने पर पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों को बहुत लाभ मिलेगा. आईपीपी रो डॉ अलोक मित्तल ने डिवीजनल फारेस्ट ऑफिसर अखिलेश पांडेय द्वारा क्षेत्र में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने क़े लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की.
युवाओं की अहम भूमिका
इको ट्रेल में रोटरी रोटरेक्ट क्लब ऑफ़ आगरा के मेंबर्स ने भी भाग लिए. अध्यक्ष रो अम्बर जुनेजा ने इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए युवाओं की भूमिका को अहम बताया. कार्यक्रम में आगरा बीट्स के संचालक रो अमित सिसौदिया, क्लब ट्रेनर रो. राजीव लोचन भरद्वाज, वरिष्ठ सदस्य रो शांति सवरूप गोयल, रो अनुपम गुप्ता, रो विनोद गुप्ता, रो संगीता अग्रवाल, रो अभिकांष खंदारी, रो दीक्षा शर्मा, रो कुशाग्र जैन आदि मुख्य रूप से उपस्तिथ रहे.