आगरालीक्स…आईपीएल-2024 के खत्म होते ही जून में टी-20 विश्वकप शुरू हो जाएगा।विश्वकप जीतने की प्रबल टीमें और उनके ग्रुप।
विश्वकप में 20 टीमें ले रही हैं भाग

टी20 विश्वकप दो जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाएगा। इस साल टी20 विश्वकप में कुल 20 टीमों को 5-5 टीमों के चार ग्रुप्स में बांट दिया गया है। ग्रुप ए,ग्रुप बी ग्रुप सी और ग्रुप डी.
ग्रुपों की स्थिति यह है
-ग्रुप ए में भारत,आयरलैंड,यूएसए,कनाडा,पाकिस्तान।
-ग्रुप बी में इंग्लैंड,आस्ट्रेलिया,नामीबिया,स्काटलैंड,ओमान
-ग्रुप सी में न्यूजीलैंड,वेस्टइंडीज,अफगानिस्तान,युगांडा, -पापुआ न्यू गिनी।
-ग्रुप डी में दक्षिण-अफ्रीका,श्रीलंका,बांग्लादेश,नीदरलैन्ड और नेपाल।
सुपर 8 में बांट दी जाएंगी दो टीमें
इन सभी ग्रुपों की ट़ॉप दो टीमें सुपर 8 में पहुंचेंगी। सुपर 8 को भी चार-चार टीमों के दो ग्रुप में बांट दिया जाएगा। दोनों ग्रुपों कि दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
सुपर 8 में इन टीमों के पहुंचने की रहेगी संभावना
ग्रुपों की स्थिति से स्पष्ट है कि कोई बहुत बड़ा उलट-फेर नहीं हुआ तो सुपर 8 में ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान, ग्रुप बी से इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया, ग्रुप सी से न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज तथा ग्रुप डी से दक्षिण- अफ्रीका और बांग्लादेश अथवा श्रीलंका से कोई टीम पहुंच सकती हैं।
भारत विश्वकप जीत के प्रबल दावेदारों में
भारत में चल रहे आईपीएल से भारतीय टीम एक-दो खिलाड़ियों को छोड़कर लय में आ चुकी है, जिसका फायदा भारत को विश्व कप में मिलेगा।
21 मई को रवाना हो सकता है भारत का पहला जत्था
भारतीय टीम का पहला जत्था 21 मई को विश्वकप के लिए रवाना होने की संभावना है।
इन टीमों में पावर हिटर, जो हैं दावेदार
इसके अलावा वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका के पास जिस तरह के पावर हिटर हैं उससे साफ है कि इस विश्वकप में इन टीमों का भी बोलबाला रहने वाला है।