आगरालीक्स …आगरा में एक बैंक के एटीएम से 500 रुपये का चूरनवाला नोट निकला है, बैंक के टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने के साथ ही पुलिस को तहरीर दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्राइवेट कंपनी में सेल्स का काम करने वाले पवन यादव ने बताया कि बुधवार को 10:45 बजे खेरिया मोड स्थित एटीएम से 600 रुपये निकाले। सौ का नोट कुछ फटा हुआ था लेकिन 500 का नोट देखकर वह हैरान रह गए। उस पर लिखा था चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया लिखा था और हिंदी में भारतीय मनोरंजन बैंक। साइड में लिखा था चूरन लेवल। ‘मैं धारक को पांच सौ रुपये अदा करने का वचन देता हूं’ की जगह लिखा है ‘मैं धारक को पांच सौ कूपन अदा करने का वचन देता हूं।’ नोट का रंग रूप एकदम असली की तरह है। एक बार में पहचानना मुश्किल है कि असली नोट है या चूरनवाला।
पवन यादव 500 का नोट एटीएम के गार्ड को दिखाया। उससे कहा कि सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखा जाए, सुबह बैंक में शिकायत करेंगे। इसके बाद उन्होंने खेरिया पुलिस चौकी पर लिखित शिकायत की।
Leave a comment