आगरालीक्स …आगरा के बहुचर्चित बिटटू अपहरण कांड में परिजनों ने उसके सगे चाचा पर संदेह जताया है, पुलिस हॉस्पिटल संचालक चाचा का नार्को टेस्ट कराएगी।
पिछले एक सप्ताह में आगरा में ली पायल के संचालक राम कुमार अग्रवाल की उसके सगे भाई किंग पायल संचालक सोनू ने प्रोपर्टी कब्जाने के लिए हत्या करा दी थी। इसके बाद विभव नगर में कोल्ड स्टोरेज संचालक के घर दिनदहाडे लूट उन्हीं के

पांच जनवरी 2016 को घर से टयूशन के लिए निकला था
सेंट पीटर्स स्कूल के कक्षा नौ के छात्र अभिषेक अग्रवाल उर्फ बिट्टू का अपहरण पांच जनवरी को किया गया था। कर्मयोगी स्थित 13 शुभम विहार में इंटीरियर डिजाइनर संजय अग्रवाल रह रहे हैं। उनका इकलौटा बेटा अभिषेक उर्फ बिटटू सेंट पीटर्स में नौवीं का छात्र है। मंगलवार शाम 5 30 बजे वह साइकिल से टयूशन पढने के लिए सेंट्रल बैंक पार्क स्थित गौरव शर्मा के यहां गया था। सात बजे तक न लौटने पर परिजनों ने कोचिंग सेंअर पर जाकर पूछा तो पता चला कि अभिषेक टयूशन पढने के लिए आया ही नहीं है। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, सोशल मीडिया पर भी अभिषेक के फोटो के साथ उसके बारे में जानकारी देने की गुहार लगार्इ् है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
Leave a comment