आगरालीक्स …आगरा के बडे कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत, आत्माराम एंड संस के अनिल दुधवेवाला की 45 साल की उम्र में मौत हो गई, हार्ट अटैक से विधायक जगन प्रसाद गर्ग के बाद यह दूसरी मौत है।
आगरा में 60 साल पहले आत्माराम ने वाहनों का बडा शोरूम खोला था, अब आत्माराम एंड संस के हीरो, महिंद्रा, निशान सहित स्पेयर्स पार्टस का बडा काम है। आत्माराम एंड संस के मालिक आत्माराम के बेटे नवल किशोर अग्रवाल के बेटे 45 वर्षीय अनिल दुधवेवाला निवासी 142, जयपुर हाउस, आगरा की मंगलवार सुबह तबीयत बिगड गई, उन्हें गंभीर हालत में परिजन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। सुबह 8 30 बजे उनकी मौत हो गई। उन्होंने आईबीएस हेदराबाद से पढाई की थी। उनकी मौत से शोक की लहर दौड पडी है।
विधायक जगन प्रसाद गर्ग प्रचार के बाद घर पहुंचे, हार्ट अटैक से मौत
10 अप्रैल 2019 को आवास विकास कॉलोनी में आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के प्रचार के दौरान पांच बार से आगरा उत्तर सीट से भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग की तबीयत बिगड गई, वहां से वे अपने घर पहुंच गए। घर पहुंचने के बाद उन्होंने खाना खाया और तबीयत बिगड गई, परिजन विधायक जगन प्रसाद गर्ग को पुष्पांजलि हॉस्पिटल ले गए, इलाज के आधे घंटे बाद उनका निधन हो गया, उनके निधन की खबर मिलते ही तमाम लोग मदिया कटरा स्थित उनके आवास पर पहुंच गए।