आगरालीक्स… आगरा में गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए आयोजित सभा में मायावती नहीं आईं, उनकी जगह उनके भतीजे आनंद पहुंचे, पूर्व सीएम अखिलेश यादव, रालोद मुखिया अजीत सिंह, बसपा के सतीश मिश्रा ने सभा को संबोधित किया।
आगरा में 18 अप्रैल को मतदान होना है। मंगलवार शाम छह बजे प्रचार थम जाएगा, इससे कुछ घंटे पहले आगरा सुरक्षित से गठबंधन में बसपा प्रत्याशी मनोज सोनी, फतेहपुर सीकरी से बसपा प्रत्याशी गुडडू पंडित, मथुरा से रालोद प्रत्याशी नरेंद्र सिंह के समर्थन में आगरा के कोठी मीना बाजार में सभा आयोजित की गई। चुनाव आयोग द्वारा विवादित बयान के बाद मायावती पर 48 घंटे का प्रतिबंध लगाए जाने के बाद वे आगरा में आयोजित सभा में नहीं पहुंची, उनकी जगह उनके भतीजे आकाश आनंद ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विरोधियों की जमानत जब्त करा कर दिखाएंंगे, यही चुनाव आयोग को जवाब है।
