Thursday , 29 October 2026
Home बिगलीक्स Panic as motor spirit tanker leaks in Agra
बिगलीक्स

Panic as motor spirit tanker leaks in Agra

299

motor
आगरालीक्स….
आगरा में हाईवे पर टैंकर में टक्कर लगने पर ज्वलनशील पदार्थ का रिसाव होने से दहशत फैल गई। दौडते टैंकर के आग का गोला बनने की दहशत में लोग भागने लगे। टैंकर को हाईवे से दूर जंगल में पहुंचा गया, मौके पर दमकल की गाडियां भी बुला ली गई हैं। जिससे आग लगने पर काबू पाया जा सके।
सोमवार को भारत पेट्रोलियम का टैंकर दिल्ली से आगरा की तरफ आ रहा था। कैलाश मंदिर मोड पर टैंकर में एक ट्रक ने टक्कर मार दी, इसके बाद टैंकर से रिसाव होने लगा। रिसाव होने से खलबली मच गई, स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और हाईवे को लोगों ने खाली कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कैलाश मंदिर मोड के जंगलों तक पहुंचा। इसके बाद दमकल की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया।
टैंकर में थी मोटर स्प्रिट
लोगों को आशंका थी कि टैंकर में पेट्रोल है, ऐसे में चलते टैंकर में आग लगने से बडा हादसा हो सकता था। इससे लोग दहशत में आ गए। टैंकर के जंगल में पहुंचने के बाद ड्राइवर से पूछताछ की गई तो पता चला कि टैंकर में मोटर स्प्रिट थी और यह ज्वलनशील होती है। इसमें आग लगने पर बडा हादसा हो सकता था।
बच गया बडा हादसा
दौडते टैंकर में स्प्रिट के रिसाव की जानकारी न होने पर बडा हादसा हो सकता था, मोटर स्प्रिट ज्वलनशील है और आग लगने पर काबू करना मुश्किल है। इसके चलते हाईवे पर अफरा तफरी का माहौल रहा।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Rs 100 crore business on Karwachauth in Agra

आगरालीक्स आगरा में करवाचौथ पर 100 करोड़ का कारोबार, ज्वैलरी और लहंगे...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में अर्नब का असर,आज से मौसम बदल रहा है, जानें...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 29th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 29 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ एमएलसी चुनाव में...

बिगलीक्स

Agra Weather Alert: Thunderstorm accompanied with lightning & gusty winds(30-40kmph)…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम का यलो अलर्ट. बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं (30-40...

error: Content is protected !!