आगरालीक्स…चैम्पियंस ट्राफी के सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया ने दिया भारत को 265 रन का टारगेट…क्या इंडिया सफलतापूर्वक चेस करके पहुंचेगा फाइनल में….दें अपनी राय
xt-align:center;” data-ad-layout=”in-article” data-ad-format=”fluid” data-ad-client=”ca-pub-8335176789442065″ data-ad-slot=”2522172898″>दुबई में खेले गए आज चैम्पियंस ट्राफी के पहले सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को 265 रन का लक्ष्य दिया है.आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. मोहम्मद शमी की पहली गेंद पर ही ट्रेविस हैड कॉट एंड बोल्ड होने से बच गए. शमी ने सलामी बल्लेबाज कूपर कोनोली को 0 पर आउट कर पहली सफलता दिलाई लेकिन. ट्रैविस हेड ने तेज तर्रार पारी खेलनाशुरू किया किया और 5 चौके और दो छक्कों के साथ 39 रन बनाए. वरुण चक्रवर्ती ने अपने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर हेड को गिल के हाथों कैच कराकर इस आतिशी पारी का अंत किया. इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ और लाबुशेन ने पारी को संभाला.
xt-align:center;” data-ad-layout=”in-article” data-ad-format=”fluid” data-ad-client=”ca-pub-8335176789442065″ data-ad-slot=”2522172898″>जडेजा ने जल्दी लिए दो विकेट
स्मिथ और लाबुशेन के बीच साझेदारी बढ़ ही रही थी कि जडेजा ने पहले लाबुशेन को एलबीडब्ल्यू कराया तो वहीं जोश इंग्लिश को कोहली के हाथों कैच कराकर चौथा विकेट दिलाया. स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी ने फिर से मोर्चा संभाला लेकिन मोहम्मद शमी ने 198 रन के स्कोर पर स्मीथ को 79 रनों पर बोल्ड कर दिया. मैक्सवेल ने अक्षर की पहली गेंद पर छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर वो भी बोल्ड हो गए. एलैक्स कैरी ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को 250 के पार पहुंचाया. लेकिन आस्ट्रेलियाई टीम 49.3 ओवर में 264 रन बनाकर आल आउट हो गई.