Friday , 19 June 2026
Home स्पोर्ट्स Australia win 5th cricket world cup
स्पोर्ट्स

Australia win 5th cricket world cup

181

आइसीसी क्रिकेट विश्व कप 2015 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया है। कंगारू टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए फाइनल मुकाबले में 7 विकेटों से शानदार जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 45 ओवर में 183 के स्कोर पर समेटा और महज 33.1 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल करके पांचवीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने 74 रनों की पारी के साथ अपने वनडे करियर का

इससे पहले न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और कप्तान बैंडन मैक्कुलम बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

टीम को शुरुआती झटके लगने के बाद सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने केन विलियंसन के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश कि लेकिन दोनों मिलकर कुछ खास नहीं कर पाए। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक जमाने वाले गुप्टिल सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए। गुप्टिल को ग्लेन मैक्सवेल ने बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद मिचेल जॉनसन ने केन विलियंसन को 39 के कुल योग पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। विलियंसन सिर्फ 12 रन बनाकर जॉनसन को अपना अपना कैच थमा गए। तीन विकेट गिरने के बाद एलियट और रौस टेलर ने संयम से बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को 150 तक पहुंचाया, लेकिन 36वें ओवर में जेम्स फॉल्कनर ने दो विकेट लेकर कीवी टीम को फिर से संकट में डाल दिया। फाल्कनर ने रॉस टेलर (40) को पहली गेंद पर आउट किया। एक गेंद बाद फाल्कनर ने कोरी एंडरसन को भी चलता किया और उन्हें खाता खोलने का भी मौका नहीं दिया।

इसके बाद मिचेल जॉनसन ने डेनियल विटोरी भी को आउट कर न्यूजीलैंड को सातवां झटका दिया। विटोरी 9 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शानदार फॉर्म में चल रहे ग्रांट एलियट को जेम्स फॉल्कनर ने आउट कर दिया। एलियट 82 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 83 रन बनाकर आउट हुए। अगले ही ओवर में मिचेल स्टार्क ने ल्यूक रोंची को भी पवेलियन भेज दिया। रोंची बिना खाता खोले स्टार्क की गेंद पर अपना कैच माइकल क्लार्क को थमा बैठे। उसके बाद मैट हेनरी बिना खाता खोले जॉनसन की गेंद पर आउट हो गए, जबकि टिम साउथी 11 रन बनाकर रन आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए मिचेल जॉनसन और जेम्स फॉल्कनर ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि मिचेल स्टार्क को दो और ग्लेन मैक्सवेल को एक सफलता मिली।

aus

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

स्पोर्ट्स

Congratulation: India defeated Pakistan by 64 runs in the Women’s T20 World Cup. Deepti Sharma took five wickets

आगरालीक्स…बधाई हो, महिला टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 64...

स्पोर्ट्स

Agra Live News: IPL 2026 Fan Park to be organised at GIC, Agra on May 23-24…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लाइव दिखेगा आईपीएल का रोमांच. जीआईसी में 23—24 मई को...

स्पोर्ट्स

Agra Live News: Students of Central Agra Public School won 4 gold medals in national competitions….#agranews

आगरालीक्स….आगरा के सेंट्रल आगरा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में...

स्पोर्ट्स

Agra Live News: Athletes in Agra were made aware about prevention of injuries in sports…#agranews

आगरालीक्स…स्पोटर्स में कॅरियर बनाना है तो खुद को चोटों से रखना होगा...

error: Content is protected !!