आगरालीक्स.. आगरा में गणतंत्र दिवस पर पुलिस ने 303 (थ्री नॉट थ्री) रायफल को अलविदा कह दिया, अब 303 रायफल इस्तेमाल नहीं की जाएगी।
आगरा में रविवार को पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने किया ध्वजा रोहण। पुलिस ने 303 रायफल को अलविदा कहा। एसएसपी बबलू कुमार ने 303 के सफर की जानकारी दी।एडीजी यजय आनंद , आईजी के सतीश गणेश आदि मौजूद रहे।
पहले विश्व युद्ध में थ्री नॉट थ्री का हुआ इस्तेमाल
थ्री नॉट थ्री का 1914 में पहले विश्व युद्ध में इस्तेमाल हुआ था इसकी मारक क्षमता लगभग 2 किलोमीटर थी. यूपी पुलिस के पास यह हथियार 1945 में आया. इससे पहले मस्कट राइफल 410 का प्रयोग होता था. इसके बाद 80 के दशक में पुलिस को एसएलआर पुलिस को मिली. बाद में एके-47, इंसास, एसएलआर का प्रयोग बढ़ा तो थ्री नॉट थ्री उस दौड़ से बाहर होती गई.