आगरालीक्स.. आगरा में पुलिस की पिटाई से आॅटो चालक की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
आगरा के शहीर नगर में राजपुर चुंगी निवासी 35 वर्षीय लल्लू आॅटो चालक है, सोमवार को सौ फुटा रोड, शहीद नगर में लल्लू का आॅटो खराब हो गए, इससे जाम लग गया। लल्लू की भाभी राजारानी का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने आॅटो के कारण जाम लगने पर लल्लू की पिटाई लगा दी, उसे बेरहमी से पीटा। सुबह लल्लू को लेकर परिजन थाना सदर पहुंचे, यहां से पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल इलाज कराने के लिए भेज दिया। जिला अस्पताल में कुछ देर बाद ही लल्लू की मौत हो गई, लल्लू की मौत की जानकारी होने पर स्थानीय लोग जिलाअस्पताल पहुंच गए, उन्होंने पिटाई लगाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। एसपी सीटी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।