आगरालीक्स ..आगरा में बदले अंदाज में परीक्षाएं हो रही हैं, बीटेक अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं कराईं गईं, चार केंद्रों पर तीन पालियों में 2591 छात्र छात्रा परीक्षा में शामिल हुए।
एकेटीयू द्वारा बीटेक की परीक्षाएं कराई जा रही हैं, बीटेक अंतिम वर्ष की परीक्षा में आरबीएस टेक्निकल कैंपस, आगरा कॉलेज, आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज और उत्तम कॉलेज में बीटेक अंतिम वर्ष की परीक्षा हुई। यहां पहली पाली में 860, दूसरी पाली में 874 और तीसरी पाली में 857 छात्र शामिल हुए। एकेटीयू द्वारा दो दो पर्यवेक्षक नियुक्ति किए गए हैं, बीटेक के बाद प्रबंधन के अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा होगी।
मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
बीटेक की परीक्षा में छात्रों को मास्क लगाकर आने पर ही प्रवेश दिया गया, परीक्षा कक्ष में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बच्चों को दूर दूर बैठाया गया।