आगरालीक्स….कोरोना वायरस को भगाएंगे, कोरोना वैक्सीन लगवाएंगे. कानपुर से आगरा पहुंची रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब की रैली. स्वागत…
जागरूकता रैली
कोरोना वायरस को भगाएंगे, कोरोना वैक्सीन लगवाएंगे. यह संदेश देने के पालीवाल पार्क से शुक्रवार सुबह रोटरी क्लब और इनर व्हील क्लबों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई. वहीं, कानपुर से आगरा पहुंची रैली का खंदौली पर स्वागत किया गया, यहां से रैली हाथरस के लिए रवाना हो गई. पालीवाल पार्क से रैली समन्वयक विनोद गुप्ता के नेतृत्व में कोरोना वैक्सीन जागरूकता रैली को विधायक पुरूषोत्तम खंडेलवाल, अपर जिलाधिकारी प्रभा कान्त अवस्थी, आई आईएमए अध्यक्ष निर्वाचित डॉ राजीव उपाध्याय, आईएमए सचिव डॉ संजय चतुर्वेदी, पूर्व मंडलाध्यक्ष रो. शरत चन्द्र ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.
हाथरस के लिए रवाना
रैली पालीवाल पार्क से सुल्तान गंज, वाटर वर्क्स, रामबाग, फाउंड्री नगर होते हुए माया वाटिका, रामनगर, खंदौली पहुंची. यहां कानपुर से आयी कोरोना जागरूकता रैली का अभिनन्दन किया गया. यहां से रैली हाथरस के लिए रवाना हो गई. कार्यक्रम समन्वयक’ रो विनोद गुप्ता, रोटरी क्लब आगरा के अध्यक्ष’ डॉ अलोक मित्तल, मनोज आर कुमार, विपुल गर्ग, शांति स्वरुप गोयल, जतिन अग्रवाल, राम मोहन कपूर रोटरी क्लब आगरा वेस्ट’ के अध्यक्ष रो राजीव राजपूत , रोव अरुण सिंह, ’रो एस पी एस राना, रोटरी क्लब आगरा नार्थ ईस्ट के अध्यक्ष रो0 राजीव जैन, ’रोटरी क्लब आगरा ग्रेटर’ के रोव मीना थान सिंह अशोक मन्जिरी टंडन, ’रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी’ के रो संजय गोयल धीरज गोयल ,’रोटरी क्लब आगरा विशाल के अध्यक्ष’ रो अमित अगरवाल रो अखिलेश अगरवाल ई प्रदीप मित्तल रो योगेश जिंदल रो राजेश जैन रो राजू डेनिअल आदि उपस्थित रहे.
रोटरी अंतरराष्ट्रीय तथा इनरव्हील अंतरराष्ट्रीय समाज के अग्रणी व्यवसायियों प्रबुद्ध नागरिकों तथा विश्व शांति व समृद्धिता के चाहने वालों का एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन तथा पीड़ित मानवता की सेवा विगत 115 वर्षों से कर रहा है।