आगरालीक्स ..आगरा में मरीज घर पर तडप रहा था लेकिन स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में उसका श्री क्रष्णा हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, मरीज को आयुष्मान योजना के तहत फ्री इलाज मिलना था, मरीज आईसीयू में भर्ती है लेकिन उसे योजना का लाभ नहीं मिल रहा है क्योंकि वह रिकॉर्ड में दूसरे अस्पताल में भर्ती है।
आगरा के एत्मादपुर निवासी 49 साल के इंद्रपाल की तबीयत बिगडने पर परिजनों ने एक फरवरी को श्री क्रष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया, इंद्रपाल का आयुष्मान योजना के फ्री इलाल का कार्ड था। कुछ घंटे भर्ती रखने के बाद मरीज की तबीयत गंभीर होने पर हॉस्पिटल संचालक ने घर पर ले जाकर सेवा करने के लिए कह दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 15 दिन बाद परिजन मरीज को लेकर अमरनाथ हॉस्पिटल पहुंचे, यहां आईसीयू में भर्ती कर दिया। आयुष्मान योजना का लाभ देने के लिए आनलाइन पंजीकरण कराने पर पता चला कि मरीज श्री क्रष्णा हॉस्पिटल में भर्ती दिखाया जा रहा है, इसके बाद परिजन श्री क्रष्णा हॉस्पिटल पहुंचे। वहां से उन्हें भगा दिया गया।
मामले की जांच
इस मामले में किस स्तर से गडबडी हुई है, इसकी जांच कराई जा रही है।सीएमओ डॉ मुकेश वत्स का कहना है कि आयुष्मान योजना के प्रभारी डॉ अजय कपूर को जांच दी गई है।