Thursday , 11 December 2025
Home टॉप न्यूज़ Baby stolen racket busted in Lady Loyal hospital, Agra
टॉप न्यूज़

Baby stolen racket busted in Lady Loyal hospital, Agra

child
आगरालीक्स….. मंगलवार की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे मुन्नी देवी वार्ड के बाहर गई हुई थीं, इसी बीच सपना बच्ची को बेड पर छोड़ शौच को चली गयी। इस दौरान एक महिला वार्ड में पहुंची, बच्ची को गोद में ले लिया। पड़ोस की बेड पर भर्ती बल्केश्वर की रूपम ने अजनबी महिला को देख उसे टोका तो वह खुद को बच्चे की बुआ बताने लगी। इस बीच महिला को गड़बड़ी का अहसास हो गया था, वह बच्चे को बेड पर रखकर चली गई। तब तक वार्ड में बच्चा चोरी होने की कोशिश का शोर मच गया। महिला को तलाश किया, लेकिन तब तक वह गायब हो चुकी थी। सपना के परिजनों ने सीसीटीवी कैमरे से शक के दायरे में आयी महिला की तस्वीर हासिल करके उसकी तलाश शुरू कर दी। बच्ची चोरी होने की कोशिश का पता चलने पर अस्पताल का स्टाफ भी वहां पहुंच गया।
हंगामे के दौरान जिस पर महिला पर बच्ची को चोरी करने का शक था, उसके परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। महिला कमला नगर क्षेत्र की रहने वाली थी। परिवार के लोग अपने साथ महिला का पहचान पत्र भी लेकर आए थे। उनका कहना था महिला के भतीजे की पत्नी बराबर वाले वार्ड में भर्ती है, जिसके धोखे में उसने किसी और के बच्चे को गोदी में ले लिया था। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में नहीं की गई।
दस मार्च से लेडी लॉयल के वार्ड से लाड़ली कटरा निवासी रेखा पत्नी संजय की गोद से एक दिन के नवजात को शातिर अगवा कर ले गया था। एक महीने बाद बच्चे का पता नहीं लग सका है। परिजनों ने सोमवार को भी अस्पताल में हंगामा किया था, जिसके चलते वार्ड में भर्ती महिलाएं और उनके तीमारदार सतर्क रहने लगे हैं। यही नहीं वार्ड में किस मरीज के पास कौन सा तीमारदार रहता है, इसकी भी जानकारी रखने लगे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ranveer Singh’s latest film, “Dhurandhar,” is the most popular film among audiences in Agra’s cinemas

आगरालीक्स…सोशल मीडिया से सिनेमाघरों तक आगरा में भी ‘धुरंधर’ की धाक, 11...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra Mayor says conspiracy is being hatched to hide huge embezzlement…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की मेयर बोलीं—बड़े गबन को छिपाने को रचा जा रहा षड़यंत्र....

टॉप न्यूज़

Agra Video News: Illegal encroachments removed from Housing Development Council land in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में आवास विकास परिषद की भूमि से अवैध कब्जा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Dr. Kishore Panjwani from Agra, who kept people laughing like Babu Moshay…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के डॉक्टर जिन्हें बदमाशों ने 28 दिन किडनैप कर रखा. कैंसर,...

error: Content is protected !!