आगरालीक्स…आगरा में मरने के बाद आंखे अमर हो रही हैं, बच्चूमल ग्रुप के सुभाष चंद जैन का निधन होने के बाद नेत्रदान कराया गया, उनकी आंखों से दो लोग दुनिया की चकाचौंध देख सकेंगे।
बच्चूमल राजेंद्र सिंह जैन परिवार के सुभाष चंद जैन पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र सिंह सुराना का शुक्रवार सुबह निधन हो गया, उनके बेटे मनीष सुराना एवं अमित सुराना ने चेयरमैन राजकुमार जैन एवं मंत्री सुशील जैन से नेत्रदान हेतु संपर्क किया।
क्षेत्र बजाजा कमेटी एवं एसएन मेडिकल कॉलेज की एसएन नेत्र विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर हिमांशु यादव एवं आई बैंक इंचार्ज डॉ. शेफाली मजूमदार के निर्देशन में डॉक्टर्स की टीम के सहयोग से नेत्रदान संपन्न हुआ।
नेत्रदान में डॉ. रविंद्र, डॉ. सुरभि डॉ निकिता एवं ग्रीफ काउंसलर दीपक शर्मा का विशेष सहयोग रहा। यह दोनों कॉर्निया शीघ्र ही दो दृष्टिहीन ओं को प्रदान कर दी जायेंगी।
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष अशोक जैन सीए, संरक्षक डॉक्टर आर एस पारीक, क्षेत्र बजाजा कमेटी के अध्यक्ष सुनील विकल, हार्ट मिशन के प्रभारी सुशील जैन सीए , मंच प्रवक्ता संदेश जैन, भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत भोजवानी, मंत्री सुशील जैन, डॉ.सुनील शर्मा, डॉ. वीके अग्रवाल ,डॉ रमेश धमीजा डॉ विजय कत्याल, डॉ अरुण जैन, अरुण अग्रवाल सीए, जयराम दास ने महानगर की उदारमना जनता से अपील की है कि नेत्रदान अभियान से जुड़कर पुण्य शाली बने।
आगरालीक्स ..आगरा में मरने के बाद आंखे अमर हो रही हैं, बच्चूमल ग्रुप के सुभाष चंद जैन का निधन होने के बाद नेत्रदान कराया गया, उनकी आंखों से दो लोग दुनिया की चकाचौंध देख सकेंगे।