आगरालीक्स.. आगरा में दर्दनाक हादसे में बचपन प्ले ग्रुप की डायरेक्टर की मौत , स्कूटी से जा रहीं प्ले ग्रुप की डायरेक्टर को ट्रक ने रौंदा, सडक पर क्षतविक्षत शव को देख लोगों के रोंगटे खडे हो गए। हादसे में मौत से कोहराम मचा हुआ है।
आगरा के केके नगर निवासी भावना बैजल और उनके पति प्रियांक बैजल बचपन प्ले ग्रुप, दयालबाग के डायरेक्टर हैं। वे प्ले ग्रुप को चला रहे थे, मंगलवार सुबह भावना बैजल स्कूटी से प्ले ग्रुप जाने के लिए निकलीं। गुरु द्वारा गुरु का ताल पर स्कूटी से जा रहीं प्ले ग्रुप संचालिका भावना बैजल को ट्रक ने चपेट में ले लिया, ट्रक के नीचे आने से प्ले ग्रुप संचालका की मौत हो गई, खून से लथपथ शव को देख लोगों के रौंगटे खडे हो गए।
स्थानीय लोग मदद को दौडे
प्ले ग्रुप संचालिका भावना बैजल की जान बचाने के लिए स्थानीय लोग दौडे लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, भीषण हादसे में बचपन प्ले ग्रुप, दयालबाग की संचालिका की मौत हो परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
ट्रक छोडकर भागा ड्राइवर
हादसे के बाद ट्रक चालक ने स्पीड तेज कर दी, स्थानीय लोग ट्रक पकडने के लिए भागे तो ट्रक चालक ने गुरु द्वारा गुरु के ताल के गेट के पास ट्रक खडा कर दिया। लोगों को आता देख ट्रक चालक ट्रक छोडकर भाग खडा हुआ।
गुरु द्वारा गुरु का ताल कट पर हो रहे हादसे
सिक्स लेन के काम के बाद गुरु द्वारा गुरु के ताल के कट पर हादसे बढ गए हैं। सिकंदरा की तरफ से आने वाले वाहन गुरु द्वारा गुरु के ताल के बाहर बनाई गई रैलिंग को देख हडबडा जाते हैं, इससे गाडी अनियंत्रित हो जाती है। सिकंदरा से आवास विकास कॉलोनी जाने के लिए वाहन दूसरी तरफ आते हैं, इसी तरह से भगवान टॉकीज से आने वाले वाहन को गुरु द्वारा गुरु का ताल की तरफ आने के लिए रोड क्रोस करना पडता है। इस दौरान आए दिन हादसे हो रहे हैं।