आगरालीक्स… आगरा में अवैध संबंधों को लेकर युवक की पीट पीट कर हत्या, युवक को बुलाया, इसके बाद बस्ती में घेराबंदी कर पीट पीट कर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आगरा के बिचपुरी, जगदीशपुरा में 22 जुलाई की रात को वीरू खान की बस्ती में घेराबंदी कर पीट पीट कर हत्या कर दी, परिजनों का आरोप है कि वीरू के एक विवाहित महिला से संबंध थे। तीन महीने पहले विवाहिता वीरू के साथ चली गई थी, इसके बाद वीरू और महिला के पति के बीच में समझौता हो गया और महिला अपने पति के पास लौट आई। परिजनों का आरोप है कि इससे महिला का पति गुस्से में था, उसने साजिश के तहत वीरू को बुलाया और पीट पीट कर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।