Saturday , 25 April 2026
Home बिगलीक्स Two held for molesting school girl in Agra
बिगलीक्स

Two held for molesting school girl in Agra

105

आगरालीक्स..आगरा में स्कूल जा रही छात्राओं ने साहस दिखाते हुए छेडखानी कर रहे बाइक सवार युवकों को पुलिस की मदद से पकडवा दिया। छात्राएं थाने में पहुंच गई, पुलिस को सूचना दी और बाइक का नंबर नोट कर लिया। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड लिया और जेल भेज दिया।
सोमवार को आगरा के न्यू आगरा निवासी कक्षा नौं की छात्राएं सुबह सात बजे साइकिल से एमजी रोड से अपने स्कूल जा रहीं थी, दूसरी साइकिल पर उसके भाई थी। सुनसान एमजी रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने साइकिल सवार छात्राओं का पीछा किया। उन पर कमेंट करने लगे, हरीपर्वत थाने के पास साइकिल सवार छात्राओं को रोक लिया और मोबाइल नंबर देने के लिए कहा। छात्राओं ने साहस दिखाया और थाने में पहुंच गई।
मुंशी को दी जानकारी, बाइक का नंबर किया नोट
छात्राएं दौड लगाती हुई थाना हरीपर्वत पहुंच गई, उन्होंने थाने में मुंशी हरिकेश और राजेंद्र को बाइक सवार युवकों की हरकत के बारे में बताया। छात्रा के भाई ने पुलिस को बाइक का नंबर दे दिया। इसके बाद मुंशी अपनी बाइक लेकर बाइक सवार युवकों को पकडने के लिए निकल गए, नाई की मंडी के पास पुलिस ने दोेनों युवकों को दबोच लिया और थाने ले आए।
युवकों को जेल भेजा
पुलिस पूछताछ में युवकों ने अपना नाम राजा और शाहबाज बताया है, ये दोनों करबला न्यू आगरा के रहने वाले हैं। राजा पढता है और शाहबाज सिलेंडर का काम करता था। पुलिस ने छात्राओं के पिता की तहरीर पर छेडखानी का मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Case filed against builder after Canara Bank building collapsed due to excavation in the basement of a mall in Agra…#agra

आगरालीक्स…आगरालीक्स…आगरा में मॉल के बेसमेंट की खुदाई से केनरा बैंक के ढहने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast from 25th April due to western disturbance

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अप्रैल का सबसे गर्म दिन रहा, कल...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 25th April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 25 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ आप...

बिगलीक्स

Agra Live News: UP Police Home Guard Recruitment Exam to be Held at 28 Centers in Agra; DM Inspects Arrangements at Examination Centers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के 28 केंद्रों पर होगी यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती परीक्षा. 25,...

error: Content is protected !!