
बाहुबली को कई लैंग्वेज में रिलीज किया गया है। इन सबको मिला कर पहले दिन 50 करोड़ रुपए की कमाई हुई है।हिंदी में इस फिल्म ने 5 करोड़ 15 लाख की कमाई की है, जो हिंदी में डब किसी फिल्म की पहले दिन की सबसे ज्यादा कमाई है।
फिल्म ने शाहरुख खान की ‘हैप्पी न्यू ईयर’ का रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।2014 में रिलीज एसआरके-दीपिका स्टारर फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ ने पहले दिन 44.97 करोड़ का कलेक्शन किया था।
बाहुबली सबसे महंगी भारतीय फिल्म कही जा रही है। इसमें शानदार स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल कर यह हॉलीवुड मूवी ‘300’ का भारतीय जवाब है। फिल्म के डायरेक्टर एस. एस. राजामौली हैं। राजामौली वही डायरेक्टर हैं, जो 2012 में नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी ईगा (मक्खी) लेकर आए थे। फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबती, तमन्ना भाटिया मुख्य किरदारों में हैं। (‘बाहुबली’ का रिव्यू पढ़ें)
एक नजर डालते हैं बॉलीवुड के टॉप-5 फर्स्ट डे कलेक्शन करने वाली फिल्मों पर..
1 बाहुबली 50 करोड़ रुपए
2 हैप्पी न्यू ईयर शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद फराह खान 44.97 करोड़ रुपए
3 धूम-3 आमिर खान, कैटरीना कैफ, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा विजय कृष्ण आचार्य 36.22 करोड़ रुपए
4 चेन्नई एक्सप्रेस शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी 33.12 करोड़ रुपए
5 एक था टाइगर सलमान खान, कैटरीना कैफ कबीर खान 32.92 करोड़ रुपए
Leave a comment