आगरालीक्स….. आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की बीएएमएस फर्जीवाड़े के सरगना छात्र नेता राहुल पाराशर ने कोर्ट में किया सरेंडर, एसटीएफ देती रह गई दबिश।

आगरा में 26 अगस्त को बीएएमएस की कॉपी बदलने का मामला पकड़ा था, इस मामले में पुलिस ने एफ एच मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर चुके डॉ. अतुल को दिल्ली से अरेस्ट किया था, ऑटो चालक देवेंद्र और हाथरस के आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्र पुनीत सहित चार को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। मगर, छात्र नेता राहुल पाराशर, जिसे पुलिस मास्टर माइंड मान रही थी वह फरार चल रहा था, उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस और एसटीएफ दबिश दे रही थी।
कोर्ट में किया सरेंडर
शुक्रवार को छात्र नेता राहुल पाराशर अपने अधिवक्ता के साथ कोर्ट में सरेंडर करने के लिए पहुंच गया, कोर्ट में अभी सुनवाई चल रही है। पुलिस और एसटीएफ की टीम छात्र नेता को अरेस्ट नहीं कर सकी, उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।