Friday , 11 September 2026
Home आगरा RBI hikes repo rate by 0.50 percent, home, auto loans will be expensive…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

RBI hikes repo rate by 0.50 percent, home, auto loans will be expensive…#agranews

144

आगरालीक्स…त्योहार से पहले लोन लेने वालों को झटका. होम लोन और पर्सनल लोन होंगे महंगे, चुकानी होगी ज्यादा ईएमआई. आरबीआई ने रेपो रेट में किया 0.50 प्रतिशत का इजाफा.

बढ़ती महंगाई को लेकर रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने एक बार फिर रेपो रेट में इजाफा किया है. आरबीआई ने रेपो रेट को 0.50 प्रतिशत बढ़ाकर रेपा रेट 5.40 प्रतिशत से 5.90 प्रतिशत कर दिया है. इसके कारण होम लोन से लेकर आटो और पर्सनल लोन तक सब कुछ महंगा हो जाएगा. इसके लिए आपको अब ज्यादा ईएमआई चुकानी होगी. मई महीने से अब तक 1.50 प्रतिशत रेपो रेट की बढ़ोतरी हो चुकी है. इससे सबसे बड़ा झटका उन लोगों को लगा है जो कि दिवाली से पहले बैंक से लोन लेने के बारे में सोच रहे थे. रेपो रेट बढ़ने से बैंक जारहर तौर पर अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी करेंगे. ऐसे में यह तय हो गया है कि उनकी ओर से दिए गए लोन्स की ईएमआई बढ़ जाएगी.

ऐसे में अगर मई महीने में किसी ने लोन बैंक से 6.5 प्रतिशत के बयाज दर पर लिया था तो उसे रेपो रेट बढऋने के बाद अब उस लोन की ब्याज दर कम से कम डेढ़ प्रतिशत का इजाफा कर देगी. ऐसे में 6.5 प्रतिशत की ब्याज फीसदी पर लिए गए लोन पर अब बैंक कम से कम 8 प्रतिशत सालाना ब्याज चार्ज करेगी. रेपा रेट बढ़ने से आटो, होम लोन महंगे हो जाएंगे. इससे वे लोग इन क्षेत्रों मे ंनिवेश करने से पीछे हट सकते हैं जो कोई मिड रेंज की गाड़ी खरीदना चाहते थे या नये भवन की खरीद की योजना बना रहे थे. इससे इन सेक्टरों की मांग में कमी आ सकती है और कुछ क्षेत्रों में उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Preparations for the Maharaja Agrasen Jayanti festival have begun in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन जंयती महोत्सव की तैयारियां शुरू. बुन्दू कटरा, सेवला...

आगरा

Agra Weather: Agra blanketed by thick, dark clouds; heavy rain likely tonight…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में काले घने बादलों का डेरा. आज रात को हो सकती...

आगरा

Agra News: An awareness campaign regarding Sant Ravidas Jayanti will be conducted in schools and colleges in Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा में संत रविदास जयंती को लेकर विद्यालयों-महाविद्यालयों में चलेगा जागरूकता अभियान....

आगरा

A grand procession of Param Gurudev Shri Ratna Chand Ji Maharaj Sahib was taken out in Lohamandi

आगरालीक्स…आगरा के लोहामंडी में निकली परम गुरुदेव श्री रत्न चंद जी महाराज...

error: Content is protected !!