आगरालीक्स… बैंकों में कोई काम अटका है तो उसे जल्दी निबटा लीजिए। बैंक कर्मियों ने हड़ताल का ऐलान किया है, जिससे तीन दिन बैंक बंद रहेंगे।
सप्ताह में पांच दिन और पेंशन संबंधी मांगें
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन बैंकों में पांच दिन का सप्ताह करने की मांग कर रही है, उनका कहना है कि सप्ताह में सिर्फ पांच दिन काम होना चाहिए। प्राइवेट सेक्टर में भी बड़ी कंपनियां पांच दिन के सप्ताह के आधार पर काम कर रही है। साथ ही उनकी पेंशन संबंधी मांगों को सरकार ने नहीं माना तो बैंकों के कर्मचारी 27 जून को हड़ताल पर रहेंगे।
25 जून चौथा शनिवार, 25 साप्ताहिक अवकाश है
देशभर में बैंकिंग कामकाज 25-26 जून को स्थगित रहेंगे क्योंकि 25 जून को चौथे शनिवार का अवकाश और 26 जून को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 27 जून सोमवार को बैंको में हड़ताल के कारण कामकाज नहीं होगा। इस तरह तीन दिन बैंक के कामकाज प्रभावित रहेंगे।