Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Barsana Radhashtami News : Pusp Varsha From Helicopter, 48 Parking places, Rope way facility for devotees#Barsana
टॉप न्यूज़बिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Barsana Radhashtami News : Pusp Varsha From Helicopter, 48 Parking places, Rope way facility for devotees#Barsana

235

मथुरालीक्स…Barsana News : राधाष्टमी पर वृषभानु दुलारी श्री राधारानी के जन्मोत्सव पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा होगी। बरसाना में रोप- वे से श्रद्धालु श्री लाडली जी के मंदिर तक पहुंचेंगे, 48 पार्किंग सथल बनाए गए। ( Barsana Radhashtami News : Pusp Varsha From Helicopter, 48 Parking places, Rope way facility for devotees)


भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के 15 दिन बाद शुक्ल पक्ष की अष्टमी को राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के द्वारा बरसाना धाम को सजाया और संवारा जा रहा है। यहां पहली बार कोलकाता के कारीगरों द्वारा आकर्षक लाइट लगाकर 51 द्वार बनाए जा रहे हैं। जिसमें राधा रानी की विभिन्न लीला के दर्शन होंगे। मंदिर पर आकर्षक लाइटिंग की जा रही है। इसके साथ ही मंदिर में साफ सफाई करने में श्रद्धालु जुटे हुए हैं। पूरे मंदिर परिसर को साफ किया जा रहा है। सीढ़ियों पर रेलिंग लगाई जा रही हैं। दिल्ली से लाए गए फूलों से राधा रानी के महल को सजाया जाएगा। राधा रानी महाभिषेक के बाद शीश महल में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगी। 11 सितंबर की शाम को राधा रानी को सोने से बनी पालकी में विराजमान कर मंदिर के पुजारी महल से नीचे बनी सफेद छतरी में लाएंगे। यहां दो घंटे तक राधा रानी को विराजमान किया जायेगा। इस दौरान राधा रानी पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जायेगी।

रात से शुरू हो जाएंगी मंगल बधाई
11 सितंबर की रात्रि दो बजे मंदिर परिसर में मंगल बधाई गायन शुरू हो जाएगा। यहाँ ब्रह्म मुहूर्त में पहले मूल शांति की पूजा होगी। उसके बाद 27 कुओं का जल, ब्रज के 27 स्थानों की रज, 27 तरह के वृक्षों के पत्ते और 108 तरह की जड़ी बूटियों के मिश्रित जल से महाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद 11 कुंतल पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर) से महाभिषेक होगा। यह महाभिषेक 11 घड़ों से किया जाएगा जिसमें से एक में 27 छेद होंगे। बुधवार सुबह 4:30 बजे मंगला आरती, 5 बजे जन्मोत्सव दर्शन, सुबह 5.30 से 6.30 बजे तक महाभिषेक होगा। सुबह 7 से 9 बजे तक गौड़ीय समाज द्वारा श्रृंगार दर्शन, दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरण, रात 9 बजे शयन आरती, 12 सितंबर को दोपहर 12 बजे से वृष भानु बधाई होगी। श्रृंगार दर्शन के दौरान गुजरात के जिला सूरत से परिधान बनाने के लिए हल्के पीले रंग का कपड़ा लाया गया है। इसमें जरी, गोटा, मोती, सितारे आदि लगाए गए हैं। आभूषण भी सूरत से लाए गए हैं।


इलेक्ट्रिक बस चलाई गईं
राधा जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए लाखों श्रद्धालु 10 सितंबर को बरसाना पहुंच जाएंगे। इस दौरान बरसाना में रोप- वे श्रद्धालुओं के लिए चालू रहेगा। जिससे आसानी से श्रद्धालु राधा रानी के दर्शन को पहुंच जाएंगे। एक दिन में सिर्फ चार हजार श्रद्धालुओं को ही रोप- वे स्थल तक जाने दिया जाएगा। वहीं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा 120 बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं सिटी की 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। मेला क्षेत्र में 48 पार्किंग स्थल व 86 बैरियर बनाए गए है। वहीं मेला क्षेत्र में निगरानी रखने के लिए 52 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया, स्टेटिक सेट और स्पीकर की गयी व्यवस्था की गई है। राधा रानी मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए एकल मार्ग व्यवस्था की गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 जगह पर अस्थाई स्वास्थ्य शिविर बनाए जा रहे हैं। इसमें 36 चिकित्सक, 46 पैरा मेडिकल स्टाफ और 10 एंबुलेंस लगाई जा रही हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

बिगलीक्स

Video News: Uncontrollable Thar Overturns After Running Over Brother and Sister Drinking Juice by the Roadside in Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो, मथुरा में सड़क किनारे जूस पी रहे...

बिगलीक्स

Agra Weather: Alert issued for severe heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भयंकर वाली गर्मी और लू का अलर्ट. मौसम विभाग की...

error: Content is protected !!