आगरालीक्स…आईफोन 16 सीरीज लांच. एआई फीचर्स के साथ चार मॉडल्स आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स पेश. जानिए कब से बुकिंग हो रही शुरू
आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल का साल का सबसे बड़ा लांच आज रात को हो गया है. इट्स ग्लोटाइम नाम से हुए इस इवेंट में कंपपनी ने आईफोन 16 सीरीज लांच कर दी है. इस सीरीज में एआई फोचर्स के साथ चार मॉडल्स ईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स पेश किए गए हैं. इसके अलावा कंपनी ने एपल वॉच सीरीज 10 और एयरपॉडस भी लांच किया है. वॉच सीरीज 10 में 30 प्रतिशत बड़ी स्क्रीन है जबकि यह अब तक की सबसे पतली वॉच है.
13 सितंबर से प्री बुकिंग, 20 से बिक्री
आईफोन 16 सीरीज की प्री बुकिंग 13 सितंबर से शुरू हो सकती है. इसकी बिक्री 20 सितंबर से शुरू होगी.