आगरालीक्स…(Agra 5th May 2021) ..आगरा में एक क्लिक में कोविड हॉस्पिटल में बेड, आईसीयू बेड, वेंटीलेटर की उपलब्धता और हॉस्पिटल के मोबाइल नंबर जानें, रीयल टाइम ब्योरा।
आगरा में कोरोना पॉजिटिव और संदिग्ध मरीज बेड के लिए परेशान हो रहे हैं। लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर से रीयल टाइम निजी कोविड हॉस्पिटल में बेड की उपलब्धता दर्ज की जा रही है।
क्लिक कर देखें उपलब्धता http://upegov.in/coronabeds/Covid19Oxygen.aspx
26 निजी कोविड हॉस्पिटल, बढाई जा रही संख्या
आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के अलावा 26 निजी कोविड हॉस्पिटल हैं। इन हॉस्पिटल में बेड की उपलब्धता का ब्योरा आनलाइन दर्ज किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति आनलाइन हॉस्पिटल में बेड की उपलब्धता चेक कर सकता है। कोई समस्या होने पर कोविड सेंटर के नंबर
0562- 2551601 पर संपर्क कर सकते हैं।