आगरालीक्स..(.Agra 5th May 2021). आगरा में 10 मई तक लॉकडाउन में किसे मिलेगी बाहर जाने की छूट, डीएम प्रभु एन सिंह ने आदेश किए जारी। नहीं लेना होगा ई- पास.
आगरा में शुक्रवार रात आठ बजे से लॉकडाउन लगा हुआ है, 10 मई यानी सोमवार तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान बेवजह बाहर निकलने पर रोक है।
इन्हें मिलेगी छूट
डीएम प्रभु एन सिंह ने अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा जारी आदेश के आधार पर दिशा निर्देश जारी किए हैं।
इन्हें मिलेगी छूट, नहीं लेना होगा ई -पास
औद्योगिक गतिविधियां
मेडिकल,आवश्यक सेवाएं और वस्तुओं की आपूर्ति, आवश्यक वस्तुओं का परिवहन मेडिकल व स्वास्थ्य एवं औद्योगिक इकाईयों में उपस्थिति और उद्योगों संबंधी कार्य
ई कामर्स आपरेशंस
आपात चिकित्सा थित वाले व्यक्ति
दूरसंचार सेवाएं, डाक सेवा, प्रिंट, इलेक्ट्रोनिक मीडिया और इंटरनेट सेवा से जुडे लोग
