आगरालीक्स… सोने चांदी की कीमतों में आज कुछ नरमी का रुख रहा। दोनों मूल्यवान धातुएं कल के स्तर से नीचे की ओर आई हैं।
पचास हजार से नीचे आया सोना
वायदा बाजार में सोना बुधवार को दोपहर 49,990 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया, जबकि कल पचास हजार रुपये से ऊपर चले गए थे। इसी प्रकार चांदी की कीमतों में भी कमी रही। चांदी दोपहर को 63,972 रुपये प्रति किलो के भाव पर थी।
ज्वैलरी के 23 फरवरी के रेट
फाइन गोल्ड 999 5008 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 4887 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4457 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4056 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3230 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और जीएसटी चार्ज इसके अतिरिक्त रहेगा।