Monday , 20 April 2026
Home आगरा Bharat Bandh, Agra : 600 BSP worker march to collectrate from three places#agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Bharat Bandh, Agra : 600 BSP worker march to collectrate from three places#agra

169

आगरालीक्स …( Agra News ) आज देश भर में भारत बंद का आव्हान किया गया है। आगरा में क्या असर रहेगा, क्यों है भारत बंद। आगरा में कड़े सुरक्षा के इंतजाम, एमजी रोड पर एक से दो घंटे रह सकती है समस्या। ( Bharat Bandh, Agra : 600 BSP worker march to collectrate from three places)


एक अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी आरक्षण से क्रीमीलेयर को अलग करने यानी आरक्षण के उप वर्गीकरण के आदेश जारी किए, राज्य सरकार एससी एसटी आरक्षण में उपवर्गीकरण कर सकती हैं। इसक विरोध में दलित, आदिवासियों द्वारा आज यानी बुधवार 21 अगस्त को देश भर में भारत बंद का
आव्हान किया गया है। इसमें कई राजनैतिक दल, अलग अलग राज्यों में शामिल हुए हैं और भारत बंद का समर्थन करने के साथ ही प्रदर्शन करेंगे।


आगरा में बसपा कार्यकर्ता तीन स्थान से कलक्ट्रेट तक पहुंचेंगे
बसपा के आगरा के जिलाध्यक्ष विमल वर्मा का कहना है कि डॉ. आंबेडकर पार्क बिजलीघर, जूता मंडी और तारघर मैदान से 200 200 बसपा कार्यकर्ता आरक्षण के उपवर्गीकरण को निरस्त करने की मांग के बैनर और पोस्टर लेकर सुबह 11.30 बजे कलक्ट्रेट पहुंचेंगे, यहां ज्ञापन देंगे।


धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं, दो घंटे एमजी रोड पर हो सकती है समस्या
बसपा कार्यकर्ता सुबह 11.30 बजे से कलक्ट्रेट के लिए पैदल मार्च करते हुए जाएंगे। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय का मीडिया से कहना है कि बसपा कार्यकर्ताओं को धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है, कलक्ट्रेट में आकर ज्ञापन सौंपेंगे। 12.30 बजे बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण के उपवर्गीकरण के आदेश को निरस्त करने की मांग की जाएगी। इससे करीब दो घंटे तक एमजी रोड पर समस्या हो सकती है। पुलिस और प्रशासन की नजर है। कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

आगरा

Agra Live News: Three couples begin a new life through a mass marriage in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सामूहिक विवाह के जरिए तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू.

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

error: Content is protected !!