आगरालीक्स… आगरा में चली बादलों के पार, होके डोर पर सवार…रंग बिरंगी पतंगों से आकाश को सतरंगी बनाती डोर पर सवार पतंगे। ये काटा, वो काटा जैसे शब्दों में झलकती स्वस्थ प्रतिस्पर्धा। कुछ ऐसा ही नजारा था भारत विकास परिषद सम्पर्क शाखा द्वारा चौधरी वीरी सिंह इंटर कॉलेज दयालबाग में आयोजित पतंग उत्सव व स्पोर्ट्स डे में। जिसमें शाखा के सदस्यों ने परिवार सहित भाग लिया। डोर पर सवार होकर दूर आकाश में लहराती पतंग मानों सदस्यों के मन की उड़ान को बयां कर रहीं थीं।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने भारत माता व विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष जीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के पारीवारिक आयोजन से मेल मिलाप बढ़ता है। व्यस्त और तनावपूर्ण जीवन शैली के दौर में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन बेहतर प्रयास है। कड़ाके की सर्दी में गुनगुनी धूप के बीच पतंग उत्सव में महिलाओं व बच्चों ने भी उत्साह व उमंग के साथ लिया। क्रिकेट, विभिन्न दौड़, बेड मिन्टन, म्यूजिकल चेयर आदि विभिन्न मनोरंजक गेम में सदस्यों ने परिवार के साथ बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सभी विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। अतिथियों का स्वागत परिषद के अध्यक्ष राजेश वर्मा व संचालन सचिव अम्बा प्रसाद गर्ग ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला चेयरमैन प्रमोद सिंघल, मुकेश मित्तल, डॉ. मनोज रावत, वीरेन्द्र सिंघल, बृजेन्द्र सिंह वर्मा, डॉ. अमित अग्रवाल, प्रमोद अरोड़ा, डॉ. अशोक, डॉ. दिग्जेन्द्र, विकास जैन, समीर अरोड़ा, प्रमेन्द्र गर्ग, मनोज कुमार बंसल, डॉ. दीपा रावत, डॉ. रश्मि कपूर, डॉ. अलका दुआ, रितु गर्ग, पूजा, डॉ. संध्या, पूर्णिमा आदि उपस्थित थीं।