आगरालीक्स …आगरा में भैंस के आगे एक नहीं कई बीन बजाकर विरोध दर्ज कराया जा रहा है, भैंस बीन को क्या समझे, यह विरोध भी इसी लिए है कि सेंट जोंस डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ जीई जोजफ की नियुक्ति को अवैध बताने के आरोप सिदृ होने के बाद भी पद से नहीं हटाया गया है।
आगरा के सेंट जोंस डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ जी ई जोजफ की नियुक्ति के लिए एपीआई के अंकों में हेराफेरी के आरोप के बाद जांच कराई गई, इसमें अंकों में हेराफेरी सामने आने के बाद प्राचार्य को हटाने के लिए कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन चल रहा है। बुधवार को पूर्व छात्र नेता मदन मोहन शर्मा ने भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध प्रदर्शन किया, कहा कि प्राचार्य को हटाने के आदेश के बाद भी विवि के अधिकारी और प्रबंध समिति कोई निर्णय नहीं ले रही है, यह एक तरह से भैंस के आगे बीन बजाने जैसा है।
क्रमिक अनशन पर मुख्य रूप से उमाकांत सारस्वत शोभित भार्गव विशपाल यादव पिंकू पचौरी आशू जैन अंकित निगम शिखर श्रीवास्तव राहुल पचौरी शुभम पिपल शिवम पाराशर प्रतीक तोमर विकास तिवारी दीपांशु सक्सैना जयप्रकाश निगम आदि मौजूद रहे।