आगरालीक्स …आगरा के केपीजीआई के वार्षिकोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ, जोश और उत्साह के साथ छात्र छात्राओं ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। पहले दिन क्रिकेट, कैरम सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। वहीं, क्विज प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समावेश 2017 का शुभारंभ चेयरमैन केपी अग्रवाल, महानिदेशक डॉ महेश्वर मिश्र और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शशांक अग्रवाल ने किया। मीडिया कोआॅर्डिनेटर डॉ नरेंद्र सिसोदिया ने बताया कि तीन दिवसीय समावेश 2017 का रंगारंग समापन दो मार्च को अग्रवन में होगा।
Leave a comment