आगरालीक्स…गुजरात में बड़ा हादसा. मोरबी में ब्रिज टूटने से 400 लोग नदी में गिरे. कई लोगों की मौत की सूचना…
देश में आज बड़ा हादसा हो गया है. गुजरात के मोरबी में केबल सस्पेंशन ब्रिज टूटने से करीब 400 लोग मच्छू नदी में गिर गए. हादसे में कई लोगों की मौत होने की सूचना मिल रही है. इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं. राहत एवं बचाव कार्य जारी है. कई लोगों को नदी में से निकालकर उन्हें अस्पताल में भी ले जाया जा रहा है. बताया जाता है कि यह पुल करीब छह महीने से बंद था और हाल ही में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से इसकी मरम्मत का काम पूराकिया गया था. दिवाली के एक दिन बाद 25 अक्टूबर को इसे आम लोगों के लिए खोला गया, लेकिन आज हादसा हो गया. जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. हादसे पर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी दुख जताया है. उन्होंने सीएम से घ्ज्ञटना की जानकारी ली है और मृतकों के आश्रितों को दो लाख तथा घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है.