नईदिल्लीलीक्स…लोकसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान दो लोग दर्शक दीर्घा से कूदे। दोनों गिरफ्तार। सदन की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित
सदन की कार्यवाही को किया स्थगित
लोकसभा में आज 13 दिसंबर को एक बड़ी घटना हुई। सदन की कार्यवाही के दौरान दो लोग सदन में घुस गए। इसके बाद दर्शक दीर्घा से दोनों लोग लोकसभा में कूद गए। इससे वहां खलबली मच गई। आनन-फानन में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सदन की कार्यवाही को रोक दिया गया है। दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। शीतकालीन सत्र का आज आठवां दिन है।
मैसूर के सांसद के विजिटर पास पर आए थे दोनों
पकड़े गए युवकों में से एक का नाम सागर है। दोनों युवक मैसूर के सांसद प्रताप सिन्हा के विजिटर पास से अंदर आए थे। इस घटना को बड़ी चूक माना जा रहा है।