आगरालीक्स…देश में आज की सबसे बड़ी खबर. हरियाणा में ब्रजमंडल यात्रा पर पथराव. थाने में लगाई आग, होमगार्ड की मौत…दो अगस्त तक इंटरनेट बंद…
हरियाणा के नूंह में सोमवार को हिंदू संगठनों की ओर से निकाली जा रही ब्रजमंडल यात्रा के दौरान बवाल हो गया. दो गुटों में हुए इस टकराव के बाद तीन दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को आग लगा दी गई है. पुलिस पर भी पथराव किया गया है. भीड़ की तरफ से चली गोली में एक होमगार्ड की मौत हो गई. हिंसा में कई लोग और पुलिसवाले घायल हुए हैं. मेवात के डीएसपी सज्जन सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी है तो वहीं गुरु ग्राम क्राइम ब्रांच के इस्पेक्टर अनिल के पेट में गोली लगी है. उपद्रवियों ने नूंह के साइबर थाना को आग के हवाले कर दिया.

इधर नूंह जिला प्रशासन की ओर से हालात से निपटने के लिए दूसरे जिलों से पुलिस फोर्स बुलाया गया है साथ ही पूरे जिले में धारा 144 लगा दी गई है. इसके अलावा दो अगस्त यानी 2 दिन के लिए इंटरनेट की सेवा भी बंद कर दी गई है. जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं. हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा है कि केंद्र सरकार पैरामिलिट्री फोर्स की तीन कंपनियां नूंह में एयरड्रॉप कर रही हैं. वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए अतिरिक्त फोर्स भेजा जा रहा है.