आगरालीक्स…(6 July 2021 Agra News) आगरा में मंगलवार को नहीं मिला एक भी कोरोना पॉजिटिव. क्या काबू में कोरोना?..जानिए अब आगरा में कितने मरीज हैं कोरोना के
लगातार मिल रही राहत
आगरा में कोरोना से लोगों को लगातार राहत मिल रही है. नये मरीजों के मिलने की संख्य अब लगभग न के बराबर हो गई है. आगरा में मंगलवार को बीते 24 घंटे के अंदर एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है. प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अुनसार Agra में अबतक 25714 #Covid19 मरीजों में से 25202 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये. पिछले 24 घन्टे में 8160 सैम्पल के सापेक्ष कोई नया मरीज नही पाया गया. वहीं पिछले 24 घन्टे में 1 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटा है. वर्तमान में कुल 58 कोरोना मरीजों का इलाज आगरा में चल रहा है.
रिकवरी 98 प्रतिशत से अधिक
आगरा में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या काफी है. अब तक 1221356 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी हे. इनमें से 25714 मरीज मिले हैं जिनमें से 25202 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं. मरीजों के ठीक होने का रिकवरी प्रतिशत 98.01 हो गया है. बता दें कि आगरा में कोरोना से अब तक 454 लोगों की मौत हो चुकी है.