आगरालीक्स…(6 July 2021 Agra News) आगरा में तीन दिन के लिए बंद हुई ये रेलवे क्रॉसिंग. रेलवे ने जारी किया रूट डायवर्जन.
ये गेट होगा बंद
उत्तर मध्य रेवले के आगरा छावनी और राजा की मंडी रेल खंड के बीच पर पड़ने वाला गेट संख्या 498 किमी. 1348/17—19 के मरम्मत का काम होना है. ये गेट पुनियापाड़ा तरफ वाला है. रेलवे द्वारा इसे अति आवश्यक बताया गया है और बिना यातायात रोके इसकी मरम्मत का कार्य नहीं किया जा सकता है. ऐसे में रेल प्रशासन द्वारा इस गेट की मरम्मत का काम 7 जुलाई से किया जाना है. जिसके कारण गेट को 7 जुलाई से 9 जुलाई की रात 12 बजे तक बंद किए जाने का निर्णय लिया गया है. रेल प्रशासन द्वारा लोगों को तकलीफ न हो, इसके लिए रूट डायवर्जन भी जारी किया गया है. रेल प्रशासन के अनुसार गेट का ट्रैफिक का वैकल्पिक मार्ग सेंट जॉन्स चौराहा से लोहामंडी पुल होते हुए एवं राजा की मंडी बाजार से गेट संख्या 499 से गुजारने की व्यवस्था की गई है.