Thursday , 23 April 2026
Home बिगलीक्स Bike theft gang: MBA graudate & 7 other arrested in Agra, 100 bike & scooty recovered
बिगलीक्स

Bike theft gang: MBA graudate & 7 other arrested in Agra, 100 bike & scooty recovered

117

आगरालीक्स …आगरा में अभी तक का सबसे बडा वाहन चोर गैंग पकडा गया है, यह गैंग एक बडे संस्थान से एमबीए कर चुका युवक चला रहा था, 100 बाइक और स्कूटी गैंग से जब्त की गई हैं।
आगरा पुलिस ने शुक्रवार को अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के आठ सदस्यों को पकडा है। इनके पास से 100 स्कूल और बाइक मिले हैं, इसमें से चोरी करने के बाद 80 बाइक और स्कूटी के हिस्सों को अलग अलग कर बेचा जा रहा था, पुलिस ने बाइक और स्कूटी के टायर सहित अन्य पुर्जे भी जब्त किए हैं।
2016 में एमबीए करने के बाद वाहन चोर का गैंग
पुलिस ने बताया कि वाहन चोर गैंग का सरगना आशीष निवासी इंदिरापुरम, सदर है, उसने आगरा के रुनकता के पास स्थित एक कॉलेज से 2016 में एमबीए किया था, इसके बाद से वाहन चोर गैंग चला रहा था। गैंग में सदर उखर्रा निवासी राजीव, रकाबगंज निवासी मोहिद खान, नसरुददीन व असगर, छीपीटोला निवासी सोनू शामिल है। पुलिस ने इनके पास से 100 से अधिक बाइक और स्कूटी के पुर्जे जब्त किए हैं। इसमें से 10 स्कूटी व बाइक चालू हालत में है।
रेकी के बाद बाइक और स्कूटी की चोरी
एमबीए कर चुका आशीष रेकी करता था, इसके बाद बाइक और स्कूटी की चोरी की जाती थी, इस काम में गैंग बहुत तेज था, मास्टर की से बाइक चोरी करने के बाद अपने दूसरे साथी को दे देते थे। इसके बाद बाइक और स्कूटी के पुर्जे अलग अलग कर दिए जाते थे।

आॅन डिमांड मिलते थे गाडी के पाटर्स
गाड़ी का कलर और उसका मॉडल बताने पर ऑन डिमांड पार्ट्स उपलब्ध करा दिए जाते थे। तीन वाहन चोर पकड़े जाने के बाद पुलिस को भी इतनी बड़ी बरामदगी की उम्मीद नहीं थी। उनकी निशानदेही पर सरगना आशीष को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद जब उसके गोदामों में पुलिस पहुंची तो चोरी के वाहनों को देखकर होश उड गए। सभी वाहनों के पुर्जे अलग-अलग थे। पुलिस कैंटर में चोरी के वाहन और पार्ट्स भरवाकर थाने ले आई। यहां इन्हें रखने के लिए भी अलग से इंतजाम किए गए हैं। शातिरों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि अब तक वे सैकड़ों वाहन चोरी कर चुके हैं। इनके अलग-अलग पार्ट्स बेचे जा चुके हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 37 year old Tourist dead body found in hotel room in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में गर्ल फ्रेंड के साथ ताजमहल घूमने आया युवक...

बिगलीक्स

UP Board Result 2026: Agra’s 1.21 Lakh 10th & 12th student result declare today

आगरालीक्स यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट आज घोषित...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

State assembly Election 2026: 18.76% in West Bengal & 17.69% voting in Tamilnadu till 9 AM

नईदिल्लीलीक्स.. सुबह नौ बजे तक पश्चिम बंगाल में 18.76% और तमिलनाडू में...

बिगलीक्स

Agra Live News: Distt Administration team seal Hotel east lite

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में करोड़ों की बकाएदारी पर होटल ईस्टलाइट सील।नायब...

error: Content is protected !!