Thursday , 23 April 2026
Home बिगलीक्स Four arrested in Transporter loot case in Agra
बिगलीक्स

Four arrested in Transporter loot case in Agra

116

आगरालीक्स…. आगरा में डेढ करोड कैश होने पर ट्रांसपोर्टर के घर 12 जुलाई को लूट की थी, पुलिस ने 4 बदमाशों को पकड लिया है।
शुक्रवार को प्रेसवार्ता में एसएसपी दिनेश चंद्र दूबे ने बताया कि 12 जुलाई को सिकंदरा रोड पर एमएस काम्प्लेक्स में ट्रांसपोर्टर मदन गोपाल शर्मा के घर राजकुमार, धर्मेंद्र, सुरेश और उस्मान ने लूट की थी, इन चारों को अरेस्ट कर लिया है। इन्हें घर में डेढ करोड कैश की सूचना मिली थी, लूट के दौरान जलेसर निवासी राजकुमार के पैर में गोली लग गई थी, उसने अपने घर में ही इलाज कराया था।
12 जुलाई को हुई थी लूट
आगरा में दिनदहाडे कारोबारी के घर लूट, बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूटपाट, विरोध करने से गोली चलाई, बदमाश की गोली उसके साथी को लग गई, इसके बाद भी बदमाश लूट कर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

बुधवार को आगरा के सिकंदरा रोड पर एमएस काम्प्लेक्स है। काम्प्लेक्स में 13 दुकान हैं। इनमें आठ दुकान किराये पर उठी हुई है। काम्प्लेक्स मालिक प्रेमचंद्र शर्मा का बेटा मदन गोपाल शर्मा ट्रांसपोर्टर है। मदन अपनी 70 वर्षीय मां फूलवती के साथ दूसरी मंजिल पर फ्लैट में रहते हैं। दोपहर तकरीबन 1.30 बजे चार बदमाश आए। दरवाजा खटखटाया। एक ने उनसे कहा कि शिव परिक्रमा पर काम्प्लेक्स के नीचे भंडारा लगाने की अनुमति चाहिए। गेट खोलने के लिए बोलने लगे।
गेट खोलते ही एक बदमाश ने उनके सीने पर तमंचा लगा दिया, दो बदमाशों ने मदन को पकड़कर पीछे खींच लिया। चीख सुनकर फूलवर्ती आईं, एक बदमाश उनकी तरफ दौड़ा। उन्हें बेड पर गिराने के बाद उनके ऊपर बैठ गया। बदमाश ने तमंचा निकाला तो उससे फायर हो गया। उसके पैर में गोली लग गई। बदमाश घबरा गया। उन्होंने ट्रांसपोर्टर और उनकी मां के हाथ साड़ी से बांध दिए। इसके बाद अलमारी से 1.5 लाख रुपये और चार तोले सोने के जेवरात लूट लिए।
बाथरूम में बंद कर गए बदमाश
उन्हें बाथरूम में बंद करने के बाद भाग निकले। वह आधा घंटे बाद बाथरूम का गेट तोड़ने के बाद बाहर आए। शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई और एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह, एसपी क्राइम मनोज सोनकर, नवागत सीओ उदयराज सिंह और जगदीशपुरा पुलिस पहुंच गए।
पुलिस चौकी से 50 मीटर दूरी पर लूट
पुलिस चौकी के पास वारदात से लोगों में आक्रोश है। उनका कहना था कि चौकी से महज कुछ कदम की दूरी पर बदमाशों ने लूट करके पुलिस को चुनौती दी है। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश के लिए टीम को लगाया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 37 year old Tourist dead body found in hotel room in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में गर्ल फ्रेंड के साथ ताजमहल घूमने आया युवक...

बिगलीक्स

UP Board Result 2026: Agra’s 1.21 Lakh 10th & 12th student result declare today

आगरालीक्स यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट आज घोषित...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

State assembly Election 2026: 18.76% in West Bengal & 17.69% voting in Tamilnadu till 9 AM

नईदिल्लीलीक्स.. सुबह नौ बजे तक पश्चिम बंगाल में 18.76% और तमिलनाडू में...

बिगलीक्स

Agra Live News: Distt Administration team seal Hotel east lite

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में करोड़ों की बकाएदारी पर होटल ईस्टलाइट सील।नायब...

error: Content is protected !!